भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान

तेज और लू के असर ने खासा परेशान किया

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बाड़मेर (41.6), कोटा (41.5), जैसलमेर-चूरू (40.5) में तपिश चरम पर रही। जयपुर में 38.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने का अलर्ट दिया है।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ रहा है। सीमावर्ती जिलों सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है और लू के थपेड़े भी आमजन को परेशान कर रहे हैं। गर्मी और लू का सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती जिलों में देखने को मिल रहा है। इस बीच बाड़मेर में मंगलवार को भी लगातार दूसरे अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। कोटा में तापमान 41.5, जैसलमेर में 40.5 डिग्री और चूरू में भी 40.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। ऐसे में पूरा प्रदेश अब भीषण गर्मी की चपेट में है। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन के समय तेज और लू के असर ने खासा परेशान किया। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Tags: extreme

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस