जयपुर में दिन-दहाड़े फ्लैट में चोरी, लग्जरी कार से आए बदमाशों ने उड़ाए 4 लाख के गहने

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर में दिन-दहाड़े फ्लैट में चोरी, लग्जरी कार से आए बदमाशों ने उड़ाए 4 लाख के गहने
रामनगरिया थाना क्षेत्र की केंद्रीय विहार सोसायटी में दो बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक फ्लैट को निशाना बनाया। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। रामनगरिया थाना क्षेत्र की केंद्रीय विहार सोसायटी में दो बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक फ्लैट को निशाना बनाया। दोनों ने फ्लैट का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे करीब 4 लाख रुपए के गहने और 5 हजार रुपए नकद चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लग्जरी कार से फरार हो गए। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नौकरी पर गए दंपती के फ्लैट को बनाया निशाना

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय विहार सोसायटी के ब्लॉक-9 में रहने वाले विशाल कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दी कि विशाल और उनकी पत्नी एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। 12 अक्टूबर को सुबह दोनों फ्लैट पर ताला लगाकर ड्यूटी के लिए निकल गए थे। इस दौरान बदमाशों ने सोसायटी में प्रवेश किया और फ्लैट का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी के लॉकर में रखे कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम को दंपती जब काम से वापस लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दो घंटे तक घूमते रहे आरोपी पुलिस के अनुसार, सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फुटेज के मुताबिक, दोनों आरोपी दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर सोसायटी में दाखिल हुए। इसके बाद वे कुछ समय तक ग्राउंड फ्लोर पर घूमते रहे और फिर लिफ्ट से संबंधित फ्लैट तक पहुंचे। आरोपियों ने फ्लैट में चोरी करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे सोसायटी छोड़ दी। बाहर खड़ी लग्जरी कार में बैठकर दोनों मौके से फरार हो गए। इस तरह बदमाश करीब दो घंटे तक सोसायटी में मौजूद रहे।

Read More रेलवे का फैसला : 7 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 15 अतिरिक्त डिब्बे, त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

Read More गरबा पंडालों में गैरहिन्दुओं को प्रवेश नहीं : सनातन सुरक्षा दल ने गरबा समितियों को दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर में पवित्रता का हवाला

घटना की सूचना मिलने पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर आरोपियों के अंदर पहुंचने के तरीके की भी जांच की जा रही है।

Read More नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
राजस्थान में फर्जी FMG स्क्रीनिंग परीक्षा प्रमाणपत्र के आधार पर मेडिकल इंटर्नशिप करने और पंजीयन कराने के मामले में स्पेशल...
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं
अब 'हैलो, कौन बोल रहा है?' कहने की जरूरत नहीं! फोन उठाने से पहले दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
7 हजार घर टैक्स के दायरे में, 1271 ने जमा कराया 2.14 करोड़ से अधिक का टैक्स