ऑपरेशन भगवान विष्णु : जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा, जानें पूरा मामला

टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए 3.10 लाख में सौदा कर बिछाया जाल

ऑपरेशन भगवान विष्णु : जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा, जानें पूरा मामला
गलतागेट थाना पुलिस और सीआईडी-सीबी ने ‘ऑपरेशन भगवान विष्णु’ के तहत प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति को सोने की बताकर बेचने की कोशिश के आरोप में करौली निवासी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने मूर्ति का सौदा 3.10 लाख रुपए में तय किया था।

जयपुर। गलतागेट थाना क्षेत्र में सीआईडी (सीबी) और स्थानीय पुलिस ने ‘ऑपरेशन भगवान विष्णु’के तहत भगवान की प्राचीन दुर्लभ मूर्ति को सोने की बताकर बेचने की कोशिश करने वाले एक आरोपी अब्दुल कादिर निवासी सलेमपुर करौली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 इंच लंबा अष्टधातु का विग्रह बरामद किया है। डीआईजी क्राइम राशि डोगरा डूडी ने बताया कि सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम के एएसआई दुष्यंत सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद अली को मुखबिर से सूचना मिली कि शहजाद नामक व्यक्ति के पास एक पुरानी सोने की मूर्ति है और वह उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। टीम ने आरोपी की पहचान और गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने बोगस ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क किया।

आरोपियों ने शुरुआत में मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपए मांगी, लेकिन बोगस ग्राहक बने शाहिद अली से मोलभाव के बाद सौदा 3.10 लाख रुपए नकद में तय हुआ। इसके बाद टीम ने आरोपी को सौदे क ी रकम 3 लाख 10 हजार रुपए भी सौंप दी। रकम में ऊपर नीचे के दोनों असली थे बाकी सभी नोट भारतीय मनोरंजन बैंक के थे। जिसे बाद में थाना पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिए। पूछताछ में अब्दुल कादिर ने बताया कि सौदा पक्का होने के बाद 8 सितंबर की रात शहजाद के कहने पर अब्दुल समद ने अब्दुल कादिर को मूर्ति की डिलीवरी देने जयपुर भेजा। इस काम के बदले उसे 10 हजार रुपए मिलने थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग 18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस...
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा
केंद्र की कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी योजना को सितंबर 2028 तक बढ़ाया
20 सितंबर को गूंजेगी सुरों की खुशनुमा शाम, ‘गज़लनामा, गज़ल एवं गीत की संगीत संध्या’ का पोस्टर लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की शाम की फ्लाइट 19 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार