गुलाबी नगर वासी भवानी निकेतन में नए दृष्टिकोण से होंगे रूबरू : शिविर स्थल पर वंचितों के लिए फिर से  लगेगा रजिस्ट्रेशन काउंटर, 2लाख स्क्वायर फीट एरिया में तैयार हुआ विशाल पंडाल

तैयारियां पूर्ण, देश के कई शहरों से जयपुर पहुंचे साधक गण 

गुलाबी नगर वासी भवानी निकेतन में नए दृष्टिकोण से होंगे रूबरू : शिविर स्थल पर वंचितों के लिए फिर से  लगेगा रजिस्ट्रेशन काउंटर, 2लाख स्क्वायर फीट एरिया में तैयार हुआ विशाल पंडाल
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 जून से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले विशाल शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जयपुर। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 जून से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले विशाल शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यहां की सुचारु व्यवस्था देख रहें वॉलिंटियर्स से शिविर के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही आने वाले साधकों की सुव्यवस्था के लिए सभी को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान शिविर से पूर्व ही लोगों में रजिस्ट्रेशन के लिए व शिविर स्थल को देखने के लिए भारी उत्साह दिखा। शिविर के प्रणेता परम आलयजी की मुख्य प्रशिक्षिका गार्गी मां रविवार को अपनी टीम के साथ इंदौर से जयपुर पहुंची। वह इस 12 वें शिविर में शरीर, मन और चेतना को विकसित करने वाले शिविर के पहले दिन सभी को विशेष रूप से संबोधित करेंगी। शिविर में लगभग 25,000 लोगों के आने की संभावना है। इसके अनुरूप ही शिविर स्थल पर व्यवस्थाएं की गई। 

2000 वॉलिंटियर्स संभालेंगे शिविर में जिम्मेदारियां
 शिविर का संचालन देख रहे संजय महेश्वरी, अजय मित्तल, कमल सोमानी, नरेंद्र बैद, आलोक तिजारिया, विवेक लड्ढा, प्रमोद मालपानी, राजेश नागपाल सहित प्रमुख लोगों ने आयोजन स्थल पर लोगों के बैठने की और मंच की एवं आने वाले साधकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पंडाल को अंतिम रूप देने में अपना मार्गदर्शन दिया। आयोजन स्थल पर पहुंचे लगभग 2000 वॉलिंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है। जिससे शिविर में सभी काम व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो सके।

शिविर से पूर्व प्री सेशन में विभिन्न तरह के प्रयोग भी कराए
आयोजन स्थल पर आए वॉलिंटियर्स तथा नए रजिस्ट्रेशन करवाए लोगों को विभिन्न तरह के प्रयोग भी कराए गए। साथ ही अल्कलाइन नाश्ते के लिए बनाए गए 4 विशाल पंडाल की व्यवस्था भी देखी। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया लगभग 2 लाख स्क्वायर फीट एरिया के पंडाल में यह विशाल आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 20 से 25,000 साधक व्यवस्थित रूप से बैठ पाएंगे। उन्होंने बताया रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल  विशेष परिस्थितियों में ही शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। शिविर में आने वालों की मदद के लिए कुछ विशेष काउंटर इस कार्य के लिए खोले जाएंगे। 3 से 8 जून तक होने वाले शिविर में साधक अपने जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण सूत्रों से लाभान्वित होंगे। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए संजय महेश्वरी, नरेंद्र वैद्य, कमल समानी ने बताया क व्यायाम और सम्यक ज्ञान के सूत्रों को यदि समझकर उसे आदत में लाया जाए तो तमाम प्रकार के व्याधियों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव से आनंदपूर्ण जीवन यात्रा शुरू हो सकती है।

 यह मनुष्य के वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक बनती है। उन्होंने बताया की परम आलय जी से प्रेरित इस नए दृष्टिकोण वाले शिविर से देश विदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया इस शिविर में शरीर, मन और चेतना सभी पर एक साथ काम होता है। अनेक शक्तियों को जागृत किया जाता है। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया 8 जून तक लगने वाले इस शिविर का समय सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक रहेगा। 

Read More पेपर लीक पर सख्ती, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

विशेष मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी रहेगी
आयोजक मंडल सदस्य संजय महेश्वरी और नरेंद्र बैद के अनुसार इस बार एसी टॉयलेट बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन विशेष बसों को दिल्ली से मंगवाया गया है। जिससे शिविर में आने वाले लोगों को सुविधाएं शिविर स्थल पर ही मिल सके। इसी के साथ साधकों की सुविधा के लिए 4 विशेष डोम भी बनाए गए हैं। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील

पंजीयन अनिवार्य, समय का रखना होगा ध्यान
 शिविर के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। सभी साधकों को आइडेंटी कार्ड से ही प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया शिविर आने वाले साधकों को नाश्ते के लिए अपने घर से प्लेट, गिलास, चम्मच और तेज धार वाला चाकू अपने साथ लेकर आना होगा। एक आसन बैठने के लिए, पानी की बोतल, सर पर ढकने का रुमाल और जो भी आवश्यक सामग्री उन्हें बताई गई है वह उन्हें अपने साथ लेकर पहुंचे।

Read More खंडवा स्टेशन पर भी रुकेगी काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, रेलवे का फैसला

शिविर के लिए डेढ़ महीने में अब तक जयपुर का विभिन्न पार्कों में, ऑफिसों, बैंकों में और अन्य जगह डेमो आयोजित किए गए।  नागपाल ने बताया इस शिविर में रोजाना भाग लेने वाले साधकों को 15 से 20 आइटम का ऊर्जावान अल्कलाइन नाश्ता निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की।

मिलेगा अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा
 संयोजक संजय महेश्वरी ने बताया कि पहले के 3 दिन शिविर को मां गार्गी संबोधित करेंगी। वह हमारा शरीर कैसे शक्तिशाली हो, इसके प्रयोग करवाएंगी। बाद के 3 दिन सन टू ह्यूमन के सूत्रधार पूज्य परमालय जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन तीन दिनों में ब्रेन शक्तियों को जगाने एवं मन विचार विश्वास और चेतन और चेतन शक्तियों जाने पर काम होगा। शिविर में यह बताया जाएगा कि कैसे हम छोटे-छोटे प्रयोग से अपनी बीमारियां डायबिटीज, बीपी, थायराइड, अर्थराइटिस, माइग्रेन, हृदय रोग डिप्रेशन आदि बीमारियों को कैसे दूर कर सकते हैं। इस शिविर में बढ़ा हुआ वजन, ज्यादा भोजन, ग्रहण करके भी आसानी से काम किया जा सकता है। उन्होंने बताया शिविर के 6 दिनों में भी काफी लोगों का वजन कम हो सकता है। आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आने की अपील की गई हैं इससे सभी शिविर का लाभ ले सके। शिविर स्थल पर 3 जून को वंचित लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।  इस बार लोगों में शिविर के लिए बहुत अधिक उत्सुकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर