इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख विद्यार्थियों को उपाधि, जयपुर केन्द्र को राष्ट्रीय सम्मान

तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख विद्यार्थियों को उपाधि, जयपुर केन्द्र को राष्ट्रीय सम्मान

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को मुख्यालय नई दिल्ली सहित देशभर के क्षेत्रीय केन्द्रों पर एक साथ आयोजित। मुख्य समारोह नई दिल्ली में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन तथा विशिष्ट अतिथि दिल्ली के राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू रहे।

जयपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को मुख्यालय नई दिल्ली सहित देशभर के क्षेत्रीय केन्द्रों पर एक साथ आयोजित किया गया। मुख्य समारोह नई दिल्ली में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन तथा विशिष्ट अतिथि दिल्ली के राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू रहे। वहीं इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इग्नू गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय केन्द्र का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। समारोह में जयपुर केन्द्र के तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

रमेश गर्ग को एमबीए (बैंकिंग एवं वित्त), साना फूटेला को बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान तथा शकान्हा परनामी को एमए फ्रेंच में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 3,24,835 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें से 13,916 विद्यार्थी जयपुर क्षेत्रीय केन्द्र के रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों के साथ अतिरिक्त ज्ञान अर्जित करने और समाज में न्याय, समानता व प्रगति के लिए योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्दू रवि ने किया तथा अंत में डॉ. पवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर