2026 की पहली लोक अदालत : लाखों मुकदमों का होगा निस्तारण, 10 लाख से अधिक प्रकरण सूचीबद्ध

कुल 480 बेंच गठित की गई 

 2026 की पहली लोक अदालत : लाखों मुकदमों का होगा निस्तारण, 10 लाख से अधिक प्रकरण सूचीबद्ध

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित। हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में 480 बेंच गठित की और 10.23 लाख प्रकरण सूचीबद्ध। जयपुर पीठ में उद्घाटन एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा। जयपुर व जोधपुर हाईकोर्ट में तीन-तीन बेंच बैठेंगी।

जयपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साल 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए हाईकोर्ट सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में कुल 480 बेंच गठित की गई हैं। वहीं, इनमें अभी तक 10.23 लाख प्रकरण सूचीबद्ध किए जा चुके हैं।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम अत्री ने बताया कि लोक अदालत का शुभारंभ सुबह दस बजे जयपुर पीठ में प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा करेंगे। इसी तरह जोधपुर पीठ में लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस पीएस भाटी करेंगे। लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ में तीन-तीन बैंच स्थापित की गई हैं। जिसमें हाईकोर्ट के सिटिंग जज प्रकरण सुनेंगे। इसके लिए जोधपुर मुख्यपीठ में 2103 प्रकरण और जयपुर पीठ में 950 मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित