मैराथन में रोजाना से 3 गुणा कचरा उठा : निगम के 9 हजार कर्मियों ने की सफाई, पूरी टीम रही ऑन ग्राउंड

कई जगह ओपन कचरा डिपो हटवाए

मैराथन में रोजाना से 3 गुणा कचरा उठा : निगम के 9 हजार कर्मियों ने की सफाई, पूरी टीम रही ऑन ग्राउंड

निगम के ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ ने रिकॉर्ड बनाया। 9000 कर्मचारियों ने 14 घंटे में 6000 टन कचरा उठाया—जो सामान्य से तीन गुना है। 1500 गाड़ियों से 7000 ट्रिप्स में शहरभर में सफाई हुई। आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने 200 किमी निरीक्षण किया। कई ओपन डिपो हटे, सुरक्षा नियमों पर सख्ती दिखी, और अधिकारियों ने खुद मैदान में उतरकर उदाहरण पेश किया।

जयपुर। शहर में शनिवार को निगम के सफाई सेवा मैराथन-2026 में रोजाना के मुकाबले तीन गुणा कचरा उठा। करीब 14 घंटे चले इस अभियान में निगम के करीब 9000 कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने 6000 टन कचरा उठाया। वैसे रोजाना करीब 2000 टन कचरा उठाया जाता है। इस अभियान में उन क्षेत्रों में भी सफाई की गई, जहां निगम के हूपर नहीं पहुंचते। इस अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 83 मालवीय नगर जोन से आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने की। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया। इस महाअभियान में नगर निगम की पूरी टीम ऑन ग्राउंड रही। अभियान में करीब 1500 गाड़ियों के माध्यम से 7000 ट्रिप्स में कचरे का निस्तारण किया। खुद आयुक्त कसेरा ने सुबह 7 बजे से शाम तक लगातार फील्ड में रहकर करीब 200 किलोमीटर का रूट कवर किया, जिसमें से 15 किलोमीटर पैदल निरीक्षण किया। आयुक्त ने 60 से अधिक प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं को परखा। कई जगह ओपन कचरा डिपो हटवाए। इसमें कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग दिया।

बिना लाइफ जैकेट के काम करते देख नाराजगी जताई: आयुक्त ने तालकटोरा में बिना लाइफ जैकेट के काम करते कर्मचारियों को देखकर नाराजगी जताई और सुरक्षा उपकरणों के साथ ही सफाई करने के सख्त निर्देश दिए।

इन स्थानों पर चला अभियान: अभियान की शुरुआत मालवीय नगर जोन के वार्ड 83 (हाजिरीगाह) से हुई। इसके बाद रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, ज्योति नगर टी-प्वाइंट, कठपुतली नगर, डियर पार्क, स्टेच्यू सर्किल, गवर्मेंट हॉस्टल, एमआई रोड, अजमेरी गेट, किशनपोल जोन, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, जलेबी चौक, गोविंद देव जी मंदिर, पौंड्रिक उद्यान, चांदी की टकसाल, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़, दिल्ली रोड स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन (लाल डूंगरी), गलता, गोल मार्कट कचरा ट्रांसफर स्टेशन, ओटीएस सर्किल, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट, टोंक रोड, प्रताप नगर, बंबाला पुलिया के नजदीक ट्रांसफर स्टेशन सहित विस्तृत रूट पर निरीक्षण किया गया। हवामहल जोन ने भारतीय वायु सेना के 30 जवान और राजस्थान पुलिस ग्रामीण लाइन के 30 जवानों ने सफाई अभियान में भागीदारी निभाई।

उपायुक्त ने जेसीबी से की सफाई: अभियान की सबसे खास झलक सिविल लाइंस क्षेत्र में देखने को मिली, जहां उपायुक्त देवानंद शर्मा खुद मैदान में उतरे और सफाई कार्य में जुटे। उन्होंने सिर्फ अभियान का नेतृत्व किया, बल्कि जेसीबी मशीन चलाकर खुद सफाई करते हुए एक मिसाल पेश की।

Read More चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव

Tags: garbage

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
बीते सप्ताह शानदार बढ़त के बाद अब निवेशकों की नजर रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद
पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट
मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा सुरक्षा कवच : 12,980 करोड़ का मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल मंजूर; पीएमजीएसवाई-111 को मार्च, 2028 तक बढ़ाया