परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, ओवरलोड चालान नहीं करने पर जताई नाराजगी

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, ओवरलोड चालान नहीं करने पर जताई नाराजगी

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने लक्ष्य पूरे न होने पर नाराजगी जताई। ओवरलोड चालानों के टारगेट पूरा न करने वाले उड़नदस्तों पर सख्ती के निर्देश दिए। कम राजस्व वाले निरीक्षकों की आईडी बंद करने और पिछड़े आरटीओ से जवाब तलब किया गया। जैसलमेर बस हादसा, प्राइवेट बसों की गड़बड़ियां और लंबित मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जयपुर। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में सामने आया कि उड़नदस्तों को ओवरलोड वाहनों के 10 चालान करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन किसी भी दस्ते ने यह लक्ष्य पूरा नहीं किया। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उड़नदस्ते अनिवार्य रूप से ओवरलोड चालानों के टारगेट को पूरा करें। आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक रीजन में सबसे कम राजस्व लाने वाले निरीक्षक की आईडी बंद की जाएगी। राजस्व में पिछड़ रहे आरटीओ भरतपुर, अलवर, जयपुर प्रथम और चित्तौड़गढ़ के अधिकारियों से आयुक्त ने सीधे संवाद कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। स्लॉट कम होने के कारण सभी आरटीओ से बातचीत नहीं हो सकी। अब 29 जनवरी को दोबारा समीक्षा बैठक होगी, जिसमें कुछ आरटीओ-डीटीओ को फिजिकली मुख्यालय बुलाया जाएगा। ब्यावर में एसीबी कार्रवाई को लेकर आयुक्त ने कहा कि जिस भी अधिकारी के खिलाफ प्रोसिक्यूशन सेंक्शन मांगा जाएगा, वह तुरंत स्वीकृत किया जाएगा।

जैसलमेर बस हादसे पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने कहा कि दिल्ली में हुई राज्यों के परिवहन आयुक्तों की बैठक में इस हादसे को लेकर सवाल उठे कि जिम्मेदार अधिकारी अब तक नौकरी में कैसे बने हुए हैं। आयुक्त ने प्राइवेट स्लीपर बसों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियों की ओर भी ध्यान दिलाया और कहा कि इन पर कार्रवाई केवल जयपुर में हो रही है, अन्य आरटीओ निष्क्रिय हैं। ब्यावर कार्यालय में आग लगने की सूचना छह दिन बाद मिलने पर भी उन्होंने अजमेर आरटीओ को फटकार लगाई। वहीं, 7 डिजिट प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं कराने वाले आरटीओ-डीटीओ के खिलाफ प्रशासनिक शाखा के अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा