61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
टर्नओवर 2163 करोड़ रुपये के पार
सोलर पैनल निर्माण कंपनी Insolation Energy Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए उद्योग जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज। कंपनी द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में कंपनी के शुद्ध लाभ, टर्नओवर, EBITDA तथा प्रति शेयर आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज।
जयपुर। सोलर पैनल निर्माण कंपनी Insolation Energy Limited (आईएनए सोलर) ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए उद्योग जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में कंपनी के शुद्ध लाभ, टर्नओवर, EBITDA तथा प्रति शेयर आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित निर्माण इकाइयों तथा देशभर में मजबूत नेटवर्क के कारण कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से उभरते ब्रांड के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।
कंपनी की ओर से जारी कॉन्सोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल टर्नओवर बढ़कर 2163.52 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि गत वित्त वर्ष में यह 1343.62 करोड़ रुपये था। इस प्रकार कंपनी ने एक वर्ष में 61.02 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। कंपनी के इस प्रदर्शन को सोलर सेक्टर में बढ़ती मांग, बेहतर उत्पादन क्षमता तथा मजबूत वितरण नेटवर्क का परिणाम माना जा रहा है। वहीं कंपनी का कर पूर्व शुद्ध लाभ (PBT) भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।

Comment List