महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, नेतृत्व-सृजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

आज के समय में महिलाओं का राजनीतिक नेतृत्व में आगे आना बेहद जरूरी 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, नेतृत्व-सृजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

कांग्रेस ने महिला नेतृत्व सृजन दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अलका लांबा, गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश और रेहाना रियाज चिश्ती ने किया। शिविर में महिला पदाधिकारियों को संगठन, नेतृत्व, जनसंपर्क और चुनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर नेतृत्व सशक्त होगा।

जयपुर। कांग्रेस के महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित नेतृत्व-सृजन दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला कांग्रेस‌ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस के‌ अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केबिनेट मंत्री ममता भूपेश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती की उपस्थिति में किया गया। शिविर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रभारी नूरी खान, दीप्ति सिंह, सूफ़िया जुबैर सहित प्रदेश के सभी जिलों की जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का राजनीतिक नेतृत्व में आगे आना बेहद जरूरी है और इसके लिए प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता विकास, चुनाव प्रबंधन और सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर की महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को सशक्त बनाना है। प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की आवश्यकता जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन किया। उन्होंने 'सर्वजन हिताय, सर्वजन...
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने रखी कई परियोजनाओं की आधारशिला, सी4आई दिल्ली की जनता को किया समर्पित
न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय