जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, एक दिन में 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट

45 फ्लाइट्स ने टेक ऑफ किया

जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, एक दिन में 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट
सितंबर की शुरुआत के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ा। 1 सितंबर को कुल 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट दर्ज, 47 लैंडिंग और 45 टेकऑफ शामिल। 44 नियमित फ्लाइट्स संचालित। 1 सितंबर से जयपुर के लिए पांच नई उड़ानें शुरू।

जयपुर। राजधानी के एयरपोर्ट पर सितंबर की शुरुआत के साथ ही एयर ट्रैफिक मूवमेंट बढ़ गया है। 1 सितंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर कुल 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट दर्ज किया गया। इनमें 47 फ्लाइट्स ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, जबकि 45 फ्लाइट्स ने टेक ऑफ किया।

एयरपोर्ट पर संचालित फ्लाइट्स में 44 नियमित फ्लाइट्स शामिल रहीं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और नए शेड्यूल के साथ एयर कनेक्टिविटी में भी इजाफा हुआ है। 1 सितंबर से जयपुर के लिए 5 नई फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। इनमें मुंबई के लिए 3 और दिल्ली के लिए 2 नई फ्लाइट्स शामिल हैं। नई उड़ानों के जुड़ने से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या और यात्रियों की आवाजाही दोनों बढ़ने की उम्मीद है। सितंबर की शुरुआत में बढ़े एयर ट्रैफिक मूवमेंट को आगामी टूरिज्म सीजन की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ एयरपोर्ट पर व्यस्तता और बढ़ सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर