भविष्य के लिए तैयार होगा भारतीय कागज उद्योग, आईपीपीटीए के वार्षिक सेमिनार में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

शिक्षाविदों और समाधान प्रदाताओं का साझा मंच तैयार

भविष्य के लिए तैयार होगा भारतीय कागज उद्योग, आईपीपीटीए के वार्षिक सेमिनार में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ
भारतीय पल्प एवं पेपर टेक्निकल एसोसिएशन द्वारा 10-11 जुलाई 2026 को जयपुर के मैरियट होटल में आयोजित होने वाले वार्षिक सेमिनार में देश के कागज उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा। भविष्य के लिए तैयार कागज उद्योग: नीति, प्रौद्योगिकी और स्थिरता" विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और समाधान प्रदाताओं का साझा मंच तैयार।

जयपुर। भारतीय पल्प एवं पेपर टेक्निकल एसोसिएशन (IPPTA) द्वारा 10-11 जुलाई 2026 को जयपुर के मैरियट होटल में आयोजित होने वाले वार्षिक सेमिनार में देश के कागज उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। "भविष्य के लिए तैयार कागज उद्योग: नीति, प्रौद्योगिकी और स्थिरता" विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और समाधान प्रदाताओं का साझा मंच तैयार होगा। आईपीपीटीए के अध्यक्ष एस.वी.आर. कृष्णन ने बताया कि भारतीय कागज उद्योग तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में नई तकनीकों और टिकाऊ उत्पादन प्रणालियों को अपनाकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत कर रहा है।

वहीं, आईपीपीटीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए उद्योग, सरकार, अनुसंधान संस्थानों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। यह सेमिनार इसी दिशा में सार्थक पहल साबित होगा। सेमिनार में टिकाऊ वानिकी, कृषि अवशेषों के उपयोग, पुनर्चक्रित (रिकवर्ड) कागज के बेहतर प्रबंधन, अगली पीढ़ी की पल्पिंग एवं पेपर निर्माण तकनीकों, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस एनालिटिक्स तथा प्रक्रिया स्वचालन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत