इंडिगो एयरलाइंस : खराब मौसम और संचालन कारणों से दो उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

गुवाहाटी एयरपोर्ट से अनुमति मिलते ही फ्लाइट के रवाना होने की संभावना

इंडिगो एयरलाइंस : खराब मौसम और संचालन कारणों से दो उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

इंडिगो एयरलाइंस की गुवाहाटी और बेंगलुरु की उड़ानों का संचालन गुरुवार को प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, जो रोजाना सुबह 6:40 बजे रवाना होती है, आज उड़ान नहीं भर सकी। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार गुवाहाटी में खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट से क्लीयरेंस नहीं मिल पाया।

जयपुर। इंडिगो एयरलाइंस की गुवाहाटी और बेंगलुरु की उड़ानों का संचालन गुरुवार को प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, जो रोजाना सुबह 6:40 बजे रवाना होती है, आज उड़ान नहीं भर सकी। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार गुवाहाटी में खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट से क्लीयरेंस नहीं मिल पाया, जिस कारण विमान जयपुर एयरपोर्ट पर ही रुका हुआ है। गुवाहाटी एयरपोर्ट से अनुमति मिलते ही फ्लाइट के रवाना होने की संभावना है।

वहीं, इंडिगो की बेंगलुरु की फ्लाइट आज पूरी तरह रद्द कर दी गई। बेंगलुरु से सुबह 7:20 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट और जयपुर से सुबह 7:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट दोनों को संचालन कारणों के चलते निरस्त किया गया है। फ्लाइट रद्द होने से बेंगलुरु से आने वाले और जयपुर से जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कई यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या रिफंड के विकल्प दिए जा रहे हैं, जबकि कुछ यात्री एयरपोर्ट पर ही जानकारी का इंतजार करते नजर आए।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
जयपुर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।...
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी