बीस घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
विमान के दोबारा संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एटीआर-72 विमान में आई तकनीकी खराबी 20 घंटे बाद भी दूर नहीं हो सकी। विमान बुधवार शाम 4:50 बजे उदयपुर के लिए रवाना होना था, खराबी के चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के एटीआर-72 विमान में आई तकनीकी खराबी 20 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो सकी। विमान में बुधवार शाम उदयपुर के लिए रवाना होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आई थी। यह फ्लाइट जयपुर से शाम 4.50 बजे उदयपुर के लिए रवाना होनी थी। विमान में खराबी सामने आने के बाद फ्लाइट का संचालन प्रभावित हुआ और बुधवार शाम की उदयपुर उड़ान को रद्द करना पड़ा। इसके बाद से विमान को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा गया है।
गुरुवार दोपहर तक भी विमान में आई तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी। ऐसे में विमान के दोबारा संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विमान के लंबे समय से खड़े रहने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान की खराबी दूर करने में जुटी हुई है।
Post Comment
Latest News
04 Sep 2026 13:30:19
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने GSLV-F17 के जरिए EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों और इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों एवं...

Comment List