इंडिगो की उड़ान में देरी : हनुमान बेनीवाल ने की कार्रवाई की मांग, कहा- पायलट के समय पर न आने के कारण फ्लाइट लेट

सोशल मीडिया पर इंडिगो की कार्यप्रणाली को “मनमानी” बताते हुए आपत्ति जताई

इंडिगो की उड़ान में देरी : हनुमान बेनीवाल ने की कार्रवाई की मांग, कहा- पायलट के समय पर न आने के कारण फ्लाइट लेट

देरी को लेकर बेनीवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस मामले की सूचना दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिगो की कार्यप्रणाली को “मनमानी” बताते हुए आपत्ति जताई।

जयपुर। इंडिगो एयरलाइंस की एक और लापरवाही देखने को मिली है। दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे रवाना नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट करीब 2 घंटे की देरी से शाम 6 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट से सांसद हनुमान बेनीवाल को भी दिल्ली से जयपुर आना था। देरी को लेकर बेनीवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस मामले की सूचना दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिगो की कार्यप्रणाली को “मनमानी” बताते हुए आपत्ति जताई।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा सत्र चल रहा है, ऐसे समय में उड़ानों में देरी गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पायलट के समय पर न आने के कारण फ्लाइट लेट हुई। सांसद ने कहा कि दिसंबर में भी इंडिगो की लापरवाही से यात्री परेशान हुए थे और अब मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका