15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द

जयपुर से शाम 4:50 बजे उदयपुर के लिए रवाना होनी थी

15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एटीआर-72 विमान की तकनीकी खराबी 15 घंटे बाद भी दूर नहीं हो सकी। बुधवार शाम 4:50 बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट को खराबी के चलते रद्द करना पड़ा। विमान तभी से एयरपोर्ट पर खड़ा। गुरुवार सुबह तक तकनीकी समस्या बरकरार।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के एटीआर-72 विमान में आई तकनीकी खराबी 15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो सकी। विमान में बुधवार शाम उदयपुर के लिए रवाना होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आई थी। इंडिगो की यह फ्लाइट जयपुर से शाम 4:50 बजे उदयपुर के लिए रवाना होनी थी। विमान में खराबी सामने आने के बाद फ्लाइट का संचालन प्रभावित हुआ और बुधवार शाम की उदयपुर उड़ान को रद्द करना पड़ा। इसके बाद से विमान को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा गया है।

गुरुवार सुबह तक भी विमान में आई तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी। ऐसे में विमान के दोबारा संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विमान के लंबे समय से खड़े रहने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान की खराबी दूर करने में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर