कोहरे का असर : इंडिगो की 2 फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

आगे भी उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है

कोहरे का असर : इंडिगो की 2 फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

पिछले एक सप्ताह से इन दोनों शहरों की फ्लाइट लगातार अनियमित चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर। उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते जयपुर एयरपोर्ट से 2 शहरों की फ्लाइट रद्द कर दी गईं। कोहरे के कारण चंडीगढ़ और उदयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। एजानकारी के अनुसार जयपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5:50 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं जयपुर से उदयपुर के लिए सुबह 6:55 बजे जाने वाली फ्लाइट भी कोहरे की वजह से निरस्त रही। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से इन दोनों शहरों की फ्लाइट लगातार अनियमित चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट भी देरी से संचालित हुई। यह फ्लाइट सामान्यतः सुबह 9:40 बजे रवाना होती है, लेकिन रविवार को यह करीब 50 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे तक दुबई के लिए उड़ान भर सकी। कोहरे के चलते आगे भी उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल