इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा
फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण पांच दिन से खड़ा। विमान 2 सितंबर को जयपुर से उदयपुर जाने वाली उड़ान के लिए तैयार था, खराबी सामने आने पर फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन के इंजीनियर्स लगातार मरम्मत में जुटे।
जयपुर। इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के पांच दिन बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका है। यह विमान 2 सितंबर को जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट के लिए तैयार था। उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से विमान जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा है।
बताया जा रहा है कि विमान में आई तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए एयरलाइन के इंजीनियर्स लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद विमान अभी तक उड़ान भरने की स्थिति में नहीं आ सका है। विमान के लंबे समय से एयरपोर्ट पर खड़े रहने से एयरलाइन के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। अब यात्रियों की नजर इस बात पर है कि विमान को कब तक ठीक कर दोबारा सेवा में शामिल किया जाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Sep 2026 15:07:36
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' की 40 दिनों की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में होगी। फिल्म...

Comment List