इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विमान भी नहीं उतर सका

आधे घंटे तक हवा में होल्ड करती रही

इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विमान भी नहीं उतर सका
जयपुर एयरपोर्ट पर तेज बारिश और खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित। चंडीगढ़ से आई इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग नहीं मिलने पर दिल्ली डायवर्ट किया, करीब 5 घंटे बाद जयपुर पहुंची। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के विशेष विमान को भी मौसम खराब होने से दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर देखने को मिला। खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर में लैंडिंग नहीं कराई जा सकी। चंडीगढ़ से रात 10:50 बजे जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट करीब आधे घंटे तक हवा में होल्ड करती रही। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं होने पर फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को जयपुर आने के लिए इंतजार करना पड़ा। बाद में रात करीब 2:50 बजे फ्लाइट दिल्ली से जयपुर पहुंची। इस तरह महज सवा घंटे का हवाई सफर यात्रियों के लिए करीब पांच घंटे में पूरा हुआ। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तेज बारिश का असर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के जयपुर दौरे पर भी पड़ा। शिंदे पुणे से विशेष विमान के जरिए जयपुर रहे थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनके विमान की भी जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने जयपुर आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी