मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता

जयपुर राजघराने से टकराव ने भी बटोरी सुर्खियां

मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का राजस्थान से राजनीतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा। कार्यकाल में पोखरण में 1974 का पहला परमाणु परीक्षण हुआ और इंदिरा गांधी नहर परियोजना को गति मिली।

जयपुर। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का राजनीतिक जीवन जितना प्रभावशाली और उतार चढ़ाव भरा रहा, उतना ही राजस्थान से उनका जुड़ाव भी खास रहा। मरुस्थलीय प्रदेश के विकास, राष्टÑीय सुरक्षा, सामाजिक बदलाव और सियासी समीकरणों पर उनके कार्यकाल की गहरी छाप दिखाई देती है। कहीं उन्होंने सूखे से जूझते पश्चिमी राजस्थान को पानी पहुंचाने वाली नहर परियोजना को गति दी तो कहीं पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की सामरिक ताकत का अहसास कराया।

दूसरी ओर, जयपुर के पूर्व राजघराने के साथ उनका राजनीतिक टकराव और आपातकाल के दौरान हुई कार्रवाई भी प्रदेश के इतिहास का चर्चित अध्याय बनी। 19 नवंबर को उनकी जयंती पर राजस्थान से जुड़े उनके राजनीतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को याद करना प्रासंगिक है।

राजघरानों के विशेषाधिकार खत्म कर बदले सियासी समीकरण :

इंदिरा गांधी के कार्यकाल का एक बड़ा फैसला रियासतों के शासकों को मिलने वाले प्रिवी पर्स और विशेषाधिकारों की समाप्ति रहा। 1971 में संवैधानिक प्रक्रिया के जरिए यह व्यवस्था खत्म की गई। राजस्थान जैसे पूर्व रियासती प्रदेश में इसका व्यापक राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव पड़ा। सदियों से प्रभाव रखने वाले राजघरानों की राजनीतिक हैसियत और भूमिका को इससे नई चुनौती मिली।

Read More प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने पर रहेगा फोकस, सीएम ने तैयारियों की समीक्षा की 

इसी दौर में, जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी और इंदिरा गांधी के बीच राजनीतिक विरोध भी चर्चा में रहा। स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर जयपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली गायत्री देवी इंदिरा गांधी की नीतियों की मुखर आलोचक थीं। दोनों के बीच वैचारिक और राजनीतिक टकराव राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा। 1975 में आपातकाल लागू होने के बाद गायत्री देवी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया। इसी समय जयपुर के मोती डूंगरी और जयगढ़ किले में कथित खजाने की तलाश के लिए आयकर विभाग की ओर से चलाया गया तलाशी अभियान भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। जयपुर के इतिहास में यह घटनाक्रम आज भी राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा है।

Read More पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी मुख्यालय में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक, बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत करने पर जोर

पोखरण से दुनिया को दिया भारत की ताकत का संदेश :

Read More जयपुर स्थापना दिवस पर अल्बर्ट हॉल में सजी रंगों की विरासत, स्कूली बच्चों की पेंटिंग्स में दिखी गुलाबी नगरी

राजस्थान की धरती पर इंदिरा गांधी के कार्यकाल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान 18 मई 1974 को बनी। जैसलमेर जिले के पोखरण में भारत ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया था। इस परीक्षण ने भारत को परमाणु तकनीक के क्षेत्र में सक्षम देशों की कतार में खड़ा किया। रेगिस्तान के एक छोटे से कस्बे पोखरण का नाम पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। यह फैसला इंदिरा गांधी के राजनीतिक नेतृत्व और भारत की सामरिक नीति के लिहाज से ऐतिहासिक माना जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
उदयपुर और अलवर में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा।...
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
मलेरिया के खिलाफ आधी सदी का संघर्ष, अब उन्मूलन की बारी