राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद

राजस्थान के उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर जोर

राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया एवं अमेरिका के दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित। कार्यक्रम में दोनों देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने, निर्यात अवसरों के विस्तार तथा उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा शुक्रवार को चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया एवं अमेरिका के दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने, निर्यात अवसरों के विस्तार तथा उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में इंडोनेशिया दूतावास, नई दिल्ली के कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंग्को, अहमद रामा आजी नसुशन, मंत्री परामर्शदाता एरविन मुहम्मद अकबर तथा तृतीय सचिव योगा महादिर्का ने चैम्बर सदस्यों के साथ संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया-2026 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय उद्योगपतियों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। यह एक्सपो 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।

संवाद के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने, निवेश की नई संभावनाओं, निर्यात विस्तार तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर RCCI के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंध रहे हैं। राजस्थान के उद्योग और व्यापार जगत के लिए इंडोनेशिया के साथ सहयोग के अनेक अवसर मौजूद हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजारों और व्यावसायिक संभावनाओं को समझने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि चैम्बर अपने सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने और राजस्थान के उद्योग-व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अमेरिका के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा : कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की कमर्शियल सेक्रेटरी रितु अरोड़ा ने भी चैम्बर का दौरा किया और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवादात्मक बैठक में भाग लिया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों, निवेश के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। रितु अरोड़ा ने राजस्थान के उद्यमियों, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र को अमेरिका के साथ व्यापारिक अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों को अमेरिकी बाजार की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्योगपतियों ने रखे अपने सुझाव : बैठक में चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष डी.एस. भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. अरुण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. जैमिनी, उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश, मानद महासचिव बृजबिहारी शर्मा, नरेन्द्र कुमार जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उपसचिव त्रिनेत्र रोलीवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापार प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अमेरिका और इंडोनेशिया के साथ व्यापार, आयात-निर्यात, निवेश और व्यावसायिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष डी.एस. भंडारी ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में उद्योग एवं व्यापार समुदायों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने की आशा जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय संवाद राजस्थान के उद्योगों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More 100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी