पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग

एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती

पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग
एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते सुबह घर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी 40 फीसदी तक झुलस गई और उसे बाद में एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई आरंभ।

जोधपुर। शहर के अंदर सिवांची गेट स्थित मूलियों की चौकी में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह घर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी 40 फीसदी तक झुलस गई और उसे बाद में एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई आरंभ की है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। मामला खांडाफलसा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि सिवांची गेट मूलियों की चौकी में रहने वाले मोहिनुद्दीन का शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपनी पत्नी 24 वर्षीय फिरोदा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पारिवारिक विवाद ने बाद में उग्र रूप ले लिया। इस पर मोहिनुद्दीन ने अपनी पत्नी फिरोदा पर घर में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ उस पर डाल दिया और आग लगा दी। इससे वह आग से झुलस गई। उसके चिल्लाने की आवाज पर आस पास के लोग एकत्र हुए और उसे तत्काल एमजीएच के बर्न यूनिट मेें भर्ती कराया गया। एएसआई मनोहरलाल ने बताया कि फिरोदा 40 प्रतिशत तक जली है। उसके आज पर्चा बयान लिए गए। मौका तस्दीक की जानी है। पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शादी को सात आठ साल हुए है और एक बच्चा भी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार