जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
डीजल के 95 पार करते ही ढुलाई महंगी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल ने आम जनता की जेब पर जोरदार प्रहार। जयपुर में पेट्रोल अब 109.87 से 110.16 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 95.05 प्रति लीटर के पार चला गया। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा, जिसका सीधा असर सब्जी, फल और किराना सामान पर पड़ रहा।
जयपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल ने आम जनता की जेब पर जोरदार प्रहार किया है। जयपुर में पेट्रोल अब 109.87 से 110.16 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 95.05 प्रति लीटर के पार चला गया। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा, जिसका सीधा असर सब्जी, फल और किराना सामान पर पड़ रहा है। जयपुर डेयरी ‘सरस’ ने मात्र दो दिन पहले दूध के दाम बढ़ाए। अब टोंड मिल्क 56/लीटर, स्टैंडर्ड मिल्क 62/लीटर और गोल्ड मिल्क 70/लीटर हो गया है। 200g पनीर 80 और 200g दही 18 का हो गया। सब्जी मंडी में भी आग लगी हुई है। टमाटर खुदरा में 90/किलो तक बिक रहा है। हरी मटर 100-120, भिंडी 80-120 और कैप्सिकम 50-60 प्रति किलो पहुंच गया। मुहाना मंडी के व्यापारी बताते हैं कि डीजल के 95 पार करते ही ढुलाई महंगी हो गई, इसलिए आगे और तेजी आने की संभावना है।
बाहर का खाना भी महंगा हो गया। रेस्टोरेंट 7-10% दाम बढ़ाने वाले हैं। स्ट्रीट फूड में कुल्हड़ चाय 30, समोसा-पकोड़ा 50 और हाफ चिकन बिरयानी 130 तक पहुंच गई। किराना में सरसों 600-700/क्विंटल महंगा हुआ। खाद्य तेल पिछले साल की तुलना में दोगुने दाम पर बिक रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों में भी 5-7% बढ़ोतरी हुई है क्योंकि कॉटन 30% महंगा हो गया। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा, “डीजल-पेट्रोल की बढ़ोतरी ने चेन रिएक्शन शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जी-किराना-खाना सब प्रभावित हो रहा है।”

Comment List