एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान को हाईजैक की सूचना के बाद बुधवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। यात्रियों और विमान की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल हाईजैक की सूचना और जांच के नतीजों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जयपुर। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान को बुधवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान को हाईजैक किए जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट पर यह कदम उठाया गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। विमान ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे बुधवार तड़के 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही उसे जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। यहां विमान को पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित उतार लिया गया। 

विमान के रनवे पर रुकते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए भीतर पहुंचे। एयरपोर्ट प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विमान और यात्रियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Read More ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत

फिलहाल विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि के मिलने या जांच के नतीजों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सूचना की सत्यता परखने के लिए हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read More मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश

Read More 18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित

थानाप्रभारी एयरपोर्ट विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि डायवर्ट हुई फ्लाइट के बारे में जांच की जा रही है और जर्मन एक्स्पर्ट को बुलाकर बयान लिए जाएंगे।

 

 

Tags: airport

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा 19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
चारदीवारी क्षेत्र में 19 अक्टूबर से केवल डिजिटल मैनेजमेंट के तहत पंजीकृत और क्यूआर कोड लगे ई-रिक्शा ही चल सकेंगे।...
शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर जनता का अधिकार, इसे किसी को छीनने नहीं देंगे : राहुल गांधी
आमेर मावठा में वीडियो शूटिंग के लिए भी मांगी 1 लाख की घूस : शूटिंग में देरी पर फोटोग्राफर से 60 हजार रुपए मांगे, 15 हजार लेने का आरोप
केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा! मोदी को पत्र लिखा, कहा-पार्टी के लिए करूंगा काम
राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की तैयारी : 8 सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा, मांगे सुझाव
पुतिन-ट्रंप की बातचीत के परिणामों ने युद्ध-समर्थक खेमे में कई लोगों को चौंकाया, रयाबकोव ने कहा- हमने हमेशा राजनीतिक समाधान पर दिया जोर