बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान, वन विभाग एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार निगरानी
बाघ की गतिविधियों और मूवमेंट को किया जा रहा है ट्रैक
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह किसी अन्य नर बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकता है। वन विभाग और पशु चिकित्सा टीम बाघ के स्वास्थ्य और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान देखे गए हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, किसी अन्य नर बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर हुए संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
वन विभाग द्वारा बाघ T-108 की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। पशु चिकित्सा टीम भी बाघ की स्थिति पर निरंतर नजर रख रही है तथा उसके स्वास्थ्य का आकलन किया जा रहा है।
वन विभाग की फील्ड टीम क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए हुए है तथा उसके मूवमेंट को कर रही है ट्रैक। वन विभाग द्वारा वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Oct 2026 19:00:42
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...

Comment List