गलतियों को सुधारने की जगह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : गहलोत

अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

गलतियों को सुधारने की जगह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोटा के बाद बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी खराब होने और बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाने पर घबराई भाजपा सरकार बल प्रयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है।

जयपुर। बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि कोटा के बाद बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की किडनी खराब होने पर राजस्थान की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग किया जाना बताता है कि भाजपा सरकार किस कदर घबराई हुई है। लोकतंत्र में मुद्दों को उठाना विपक्ष का कर्तव्य है, पर भाजपा सरकार गलतियों को दुरुस्त करने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद