वित्तीय वर्ष अंत में बजट राशि डायवर्जन पर सख्ती, समयबद्ध खर्च के निर्देश
अंतिम तिमाही में अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक
वी. श्रीनिवास ने वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष के अंत में बजट राशि को अन्य मदों या पीडी खातों में डायवर्ट करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी।
जयपुर। वी. श्रीनिवास ने वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष के अंत में बजट राशि को अन्य मदों या पीडी खातों में डायवर्ट करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशि जिस मद के लिए स्वीकृत है, उसी में और निर्धारित समय सीमा में खर्च सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि अक्सर विभाग वर्ष के अंतिम महीनों में राशि को अन्य मदों या पीडी खातों में ट्रांसफर कर देते हैं, जिसे अब पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (Externally Aided Projects) के 100 प्रतिशत क्रियान्वयन और फंड उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों के पारित होने के बाद जारी निर्देशों में कहा गया है कि ₹2.62 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए समयबद्ध लक्ष्य तय किए जाएं। विभागों को जिला-वार वित्तीय और भौतिक लक्ष्यों का विवरण तैयार कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, मासिक प्रगति रिपोर्ट, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजने और केंद्र सहायता के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया है, ताकि अंतिम तिमाही में अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक।

Comment List