कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
रसोई गैस किल्लत मुद्दे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी संगठन गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा। संगठन की गतिविधियों को भी निचले स्तर तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। डोटासरा ने अग्रिम संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों के कामकाज को सन्तोषप्रद बताया।
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी संगठन गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में डोटासरा ने अग्रिम संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों को 27 मार्च को शहीदस्मारक पर रसोई गैस किल्लत मुद्दे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों के कामकाज की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अपनी इकाई ग्राम पंचायत, वार्ड और मंडल स्तर तक ले जाएं और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। इसके अलावा संगठन की गतिविधियों को भी निचले स्तर तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। डोटासरा ने अग्रिम संगठनों, विभाग और प्रकोष्ठों के कामकाज को सन्तोषप्रद बताया।

Comment List