सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा की सख्ती से पालन, सोशल मीडिया पर अनावश्यक प्रतिक्रिया ना करने के निर्देश 

स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा

सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा की सख्ती से पालन, सोशल मीडिया पर अनावश्यक प्रतिक्रिया ना करने के निर्देश 

राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा और कूकस में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है

जयपुर। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा और कूकस में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्मिकों को सख्ती से हिदायत दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अनावश्यक प्रतिक्रिया भी ना करें। 

अधिकारियों व कार्मिकों से वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण हालात को देखते हुए हमें सतर्क व सजग रहना होगा। मॉक ड्रील सहित आवश्यक सभी सुरक्षा मानकों की पालना के साथ ही ब्लेक आउट की स्थिति में सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होने सीएनजी स्टेशन पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार  राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार 
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। जदयू अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा...
ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में
अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल