एसएमएस अस्पताल में आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस, कैंडल लाइटिंग से दी जाएगी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में फैकल्टी और स्टूडेंट्स लेंगे भाग
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर शाम सवाई मानसिंह चिकित्सालय में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 11 मई 2026 को शाम 7:15 बजे एसएमएस अस्पताल के मुख्य द्वार स्थित गेट नंबर-3 पर होगा।
जयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर सोमवार शाम सवाई मानसिंह (एसएमएस) चिकित्सालय में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 11 मई 2026 को शाम 7:15 बजे एसएमएस अस्पताल के मुख्य द्वार स्थित गेट नंबर-3 पर होगा।
समारोह में आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जनक मिस फ्लोरेन्स नाइटिंगेल की जयंती पूर्व संध्या पर कैंडल लाइटिंग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े सभी अस्पतालों, राजस्थान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ नर्सिंग, RUHS और जयपुरिया अस्पताल की नर्सेज, फैकल्टी और स्टूडेंट्स भाग लेंगे। समारोह का शुभारंभ एसएमएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।

Comment List