अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज: प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, एसएमएस स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास

राजस्थान में बड़े स्तर पर योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज: प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, एसएमएस स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थानभर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राज्य स्तरीय समारोह आबूरोड (सिरोही) में होगा। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल और आमेर फोर्ट सहित प्रमुख स्थलों पर 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के तहत हजारों नागरिक सामूहिक योग करेंगे।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेशभर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समारोह आबूराज सिरोही में होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। जयपुर में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। मुख्य सामूहिक योग्याभ्यास कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक एसएमएस स्टेडियम में होगा। साथ ही अल्बर्ट हॉल, जवाहर सर्किल, जलमहल तथा आमेर फोर्ट जैसे शहर के प्रमुख सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों पर भी इस दौरान सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी एवं आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि इस 12वें अंतरराष्ट्री योग दिवस-2026 की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है। 

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसएमएस स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, जवाहर सर्किल, जलमहल एवं आमेर फोर्ट पर होने वाले कार्यक्रमों में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के योग साधक, एनसीसी, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक के साथ बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया; चेतावनी भी दी हमले जारी रहे तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया; चेतावनी भी दी हमले जारी रहे तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे
ईरान ने अमेरिका द्वारा समझौते के उल्लंघन और इजरायली हमलों के विरोध में होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की घोषणा की।...
कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अल्बर्ट हॉल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाभ्यास, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना
योग दिवस पर हवामहल में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच बाबा रामदेव ने की अपील, बोले- ट्रम्प और पुतिन सहित दुनिया के सभी नेताओं को योग की जरूरत
इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने में आई तेजी, राजस्थान इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर अग्रसर
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की छत गिरी, छह लोगों की मौत, 30 घायल