एटीएम बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

वारदात की योजना बनाते और आपस में रकम बांट लेते

एटीएम बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
एटीएम बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों वीरेंद्र सिंह, सोनू वैष्णव और सद्दाम को गिरफ्तार। आरोपियों ने पूछताछ में दो दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों वीरेंद्र सिंह (25) निवासी भरतपुर, सोनू वैष्णव (23) निवासी भरतपुर और सद्दाम (26) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में दो दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एटीएम बूथ के बाहर रेकी करते थे और बुजुर्ग, महिलाओं या अनजान लोगों को निशाना बनाते थे। वे एटीएम के अंदर जाकर बातों में उलझाकर कार्ड बदल लेते और बाद में दूसरे स्थान से पैसे निकाल लेते थे। आरोपी कार से वारदात करते और मुख्य सड़कों से बचते हुए गलियों से फरार हो जाते थे। कई राज्यों में फैला नेटवर्क गैंग राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय थी। आरोपी होटलों में ठहरकर वारदात की योजना बनाते और आपस में रकम बांट लेते थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण