राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री

देश-विदेश के उद्योगपतियों का राजस्थान पर भरोसा

राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों से राजस्थान में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। RAJ NIVESH, सिंगल विंडो व्यवस्था और नीतिगत सुधारों से प्रक्रियाएं सरल बनी हैं। इससे नए उद्योग, रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास को गति मिली है। उन्होंने इसे 'विकसित राजस्थान' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल और भरोसेमंद वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत सुधारों, नई निवेश नीतियों, RAJ NIVESH जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा सिंगल विंडो व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों के लिए सभी प्रक्रियाओं को सरल, सुगम और पारदर्शी बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण देश-विदेश के उद्योगपतियों का राजस्थान पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

इससे प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, मौजूदा उद्योगों का विस्तार हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश में लगातार हो रही वृद्धि से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। औद्योगिक विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और बेहतर कारोबारी माहौल के कारण राजस्थान निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि निवेश का बढ़ता दायरा प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा तथा 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94% राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के बांधों में जलभराव बढ़कर 46.94 प्रतिशत पहुंच गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार 693...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी
खंडवा स्टेशन पर भी रुकेगी काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, रेलवे का फैसला
छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं, राहुल गांधी बोले- आंदोलन के दौरान एक छात्रा को आंख में लगी लगी
जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर
राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी छात्रों की जीत : सरकार ने मानी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा