आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: जयपुर में 3 बुकी गिरफ्तार, 15 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त

गुजरात-चेन्नई मैच पर लगा रहे थे दांव

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: जयपुर में 3 बुकी गिरफ्तार, 15 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त

जयपुर पुलिस की सीएसटी और खोरा बिसल थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात और चेन्नई के मैच पर ऑनलाइन आईडी के जरिए सट्टा खिलवा रहे इन आरोपियों से 15 मोबाइल, 5 लैपटॉप और 24 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

जयपुर। जयपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों प्रदीप कुमार (36), अंकित पूनिया (21) और संजय कुमार (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत भारी मात्रा में सट्टे से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीएसटी टीम और खोरा बिसल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्रिकेट सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि खोरा बिसल इलाके में स्थित एक मकान से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और गुजरात टाइटंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डीएक्स-13 आईडी के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा खिलवा रहे थे और संगठित तरीके से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, सट्टे के हिसाब की 6 रजिस्टर कॉपियां, 11 बैंक पासबुक, 24 एटीएम कार्ड, वाई-फाई सेटअप बॉक्स, चार्जर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च