आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

आईपीएल फीवर: छात्रों के लिए सस्ते टिकट, जयपुर में भारी भीड़

आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत
जयपुर में 25 अप्रैल को होने वाले पहले आईपीएल मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों को ₹1800 वाला टिकट मात्र ₹500 में देकर बड़ा तोहफा दिया है। रियायती टिकटों के लिए स्टेडियम पर छात्रों की भारी कतारें लगीं। "पहले आओ, पहले पाओ" आधार पर सीमित टिकट मिनटों में बिक गए।

जयपुर। आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला 25 अप्रैल को होने जा रहा है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा छात्रों के लिए दी गई विशेष रियायत ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स के लिए 1800 रुपए कीमत वाला टिकट मात्र 500 रुपए में उपलब्ध कराया गया, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही स्टेडियम के मुख्य द्वार स्थित टिकट काउंटर पर छात्रों की लंबी कतार लग गई। रियायती टिकट पाने के लिए छात्र घंटों तक लाइन में डटे रहे, लेकिन सीमित संख्या के कारण केवल कुछ ही छात्रों को टिकट मिल सके।

रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ये टिकट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे। यही वजह रही कि टिकट कुछ ही समय में खत्म हो गए और कई छात्रों को निराश होकर लौटना पड़ा। प्रबंधन के अनुसार, टिकट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना वैध आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य है। साथ ही एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट जारी किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित