जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी

आगामी तबादला सूची में कई जिलों और रेंज स्तर पर व्यापक फेरबदल

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी

प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर मंथन जारी है और कई अहम पदों पर बदलाव तय माना जा रहा है।

जयपुर। प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर मंथन जारी है और कई अहम पदों पर बदलाव तय माना जा रहा है। कोटा रेंज के आईजी के रिटायर होने के चलते यह पद खाली हो रहा है, वहीं भरतपुर एसपी दिगत आनंद भी जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) के लिए रिलीव हो सकते हैं।

ऐसे में कोटा रेंज में नए आईजी और भरतपुर में नए एसपी की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार कोटा रेंज आईजी पद के लिए कई आईजी स्तर के अधिकारी सक्रिय रूप से लॉबिंग कर रहे हैं। सरकार इस पद पर ऐसे अधिकारी की नियुक्ति करना चाहती है जो कानून-व्यवस्था के साथ प्रशासनिक समन्वय को बेहतर ढंग से संभाल सके। माना जा रहा है कि आगामी तबादला सूची में कई जिलों और रेंज स्तर पर व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू...
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट