विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग

ग्रामीण क्षेत्रों को भी जेडीए में शामिल किया गया

विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग

विधानसभा में कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मिल बराला ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के बढ़े क्षेत्र में शाहपुरा, चौमूं और बासी ग्रामीण इलाकों में अवैध कॉलोनियों का मामला उठाया। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

जयपुर। विधानसभा में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) क्षेत्र के विस्तार के बाद ग्रामीण इलाकों में अवैध कॉलोनियां काटे जाने का मामला उठाया गया। कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मिल बराला ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जेडीए का क्षेत्रफल 3000 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर लगभग 6000 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शाहपुरा, चौमूं और बासी के ग्रामीण क्षेत्रों को भी जेडीए में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भू-माफिया द्वारा कृषि भूमि पर बिना भू-उपयोग परिवर्तन कराए अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं और लोगों को ठगा जा रहा है। सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।

वहीं, भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर में महावीर जयंती का पर्व 30 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि राजस्थान सरकार के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर में 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकार को राजस्थान में भी 30 मार्च को ही महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी घोषित करनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं
प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव में देरी से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने अब चुनाव कराने की तिथि...
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता
Nitish Kumar आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म; शाम 4 बजे NDA विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू
बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले
गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार
लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद