बेंगलुरु जाना आसान, एयरपोर्ट से नई उड़ान शुरू

यात्रियों को नई उड़ान की सौगात

बेंगलुरु जाना आसान, एयरपोर्ट से नई उड़ान शुरू
नई उड़ान शुरू हुई है। अकासा एयर की यह फ्लाइट मंगलवार और बुधवार को संचालित होगी। बेंगलुरु से शाम 7:40 बजे जयपुर पहुंचकर रात 8:20 बजे रवाना होगी। दूसरी ओर, स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट रद्द रही, जबकि इंडिगो की बेंगलुरु और दुबई की उड़ानों में देरी से यात्री परेशान हुए।

जयपुर। जयपुर से बेंगलुरु के लिए मंगलवार से नई फ्लाइट शुरू की गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। अकासा एयर की फ्लाइट बैंगलुरु से शाम 7.40 बजे जयपुर आकर रात 8.20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट मंगलवार और बुधवार को ही संचालित होगी।

फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान- स्पाइसजेट की जयपुर से रात 9.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट मंगलवार का संचालन कारणों के चलते रद्द रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार इंडिगो की जयपुर से सुबह 11.40 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे रवाना हुई। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे। वहीं स्पाइसजेट की जयपुर से शाम 6.55 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट मंगलवार को रात 8.20 बजे रवाना हुई।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक
कर्नाटक में ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर...
सरकारी कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ईरान युद्ध बना महाभियोग का कारण, फिर भी बच निकले हेगसेथ
असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 4 वाहन मालिकों को नोटिस, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा