जल संसाधन विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात, राजस्थान दौरे के दौरान मोदी कर सकते है शिलान्यास

अंतिम स्वरूप आधिकारिक स्वीकृति के बाद ही तय

जल संसाधन विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात, राजस्थान दौरे के दौरान मोदी कर सकते है शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के दौरान राज्य को जल संसाधन विभाग की छह महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिल सकती। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के दौरान राज्य को जल संसाधन विभाग की 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार तीन परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है। वहीं, लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के हाथों कराया जा सकता है।

इन परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, जल संरक्षण और जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ जल संसाधन विभाग की इन योजनाओं को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। हालांकि, परियोजनाओं और कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप आधिकारिक स्वीकृति के बाद ही तय होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में एक साथ चुनाव होना समय की आवश्यकता : इससे बेहतर व्यवस्था कुछ नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- समय और संसाधनों की होगी बड़ी बचत देश में एक साथ चुनाव होना समय की आवश्यकता : इससे बेहतर व्यवस्था कुछ नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- समय और संसाधनों की होगी बड़ी बचत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर अध्ययन के लिए दिल्ली पहुंचे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के प्रतिनिधिमंडल...
SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक : 10 हजार के इनामी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पढ़ाया था लीक पेपर
हरियाणा विधानसभा की समिति ने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट, संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी विषयों पर की चर्चा
मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे
कश्मीर में फटा बादल : अचानक बाढ़ आने से आवाजाही ठप, मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क प्रभावित
जल संसाधन विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात, राजस्थान दौरे के दौरान मोदी कर सकते है शिलान्यास
स्पेन में हाहाकार : गर्मी ने तोड़े 7 दशकों के रिकॉर्ड, 900 लोगों की मौत