जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : आसपास के इलाकों में गिरे ओले, तेज हवा और तापमान में गिरावट से बढ़ा ठंड का असर

हल्की ठंड का एहसास हो सकता है

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : आसपास के इलाकों में गिरे ओले, तेज हवा और तापमान में गिरावट से बढ़ा ठंड का असर

कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला है। इसके असर से अल सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर, अलवर, टोंक सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जयपुर शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। आज 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।

जयपुर में देर रात से हो रही बारिश:

राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 3.30 बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। इसके बाद से ठंडी हवा चल रही है। वहीं, कोटा, टोंक, अलवर बुधवार सुबह 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश्ह ई। मौसम बदलने के साथ फिर से सर्दी महसूस हो रही है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।

Tags: rained

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित