जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी

शाम के समय मौसम सुहावना रहने की उम्मीद

जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी

प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देर रात बारिश। इससे सुबह मौसम ठंडा हो गया। हालांकि अब दोपहर में फिर गर्मी बढ़ गई। राजस्थान में मई महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत राहत भरी रहने की संभावना।

 जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देर रात बारिश हुई। इससे सुबह मौसम ठंडा हो गया। हालांकि अब दोपहर में फिर गर्मी बढ़ गई है। वहीं राजस्थान में मई महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत राहत भरी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहले दो सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के समय मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 4-5 दिनों तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 2 मई को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 4 मई तक प्रभावी रहेगा। पिछले 24 घंटों में भी कई इलाकों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन