इंटरनेट बंदी के बीच जयपुर एयरपोर्ट की एडवाइजरी, यात्रियों को पहले से तैयारी करने की सलाह

उबर जैसी ऐप आधारित कैब सेवाओं की बुकिंग में दिक्कतें

इंटरनेट बंदी के बीच जयपुर एयरपोर्ट की एडवाइजरी, यात्रियों को पहले से तैयारी करने की सलाह
शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहने की स्थिति को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी। प्रशासन ने कहा है कि इंटरनेट बंदी के दौरान यात्रियों को यात्रा संबंधी विभिन्न सेवाओं के उपयोग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें।

जयपुर। शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहने की स्थिति को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि इंटरनेट बंदी के दौरान यात्रियों को यात्रा संबंधी विभिन्न सेवाओं के उपयोग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंटरनेट उपलब्ध नहीं होने से एयरलाइंस की वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा ओला, उबर जैसी ऐप आधारित कैब सेवाओं की बुकिंग में भी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने का प्रयास करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या परिवहन संबंधी समस्या के कारण उनकी उड़ान प्रभावित न हो। साथ ही बताया गया है कि यात्री प्रीपेड टैक्सी सेवाओं और सेल्फ-ड्राइव कारों का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा उन्हें स्थिति के अनुसार सतर्क और तैयार रहने की आवश्यकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई