जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान

यात्रियों के कार्यक्रम प्रभावित

जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान संचालन संबंधी कारणों से रद्द रही। मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05 बजे और जयपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान 8:35 बजे रवाना होती है। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी।

जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई फ्लाइट संचालन संबंधी कारणों से रद्द कर दी गई। उड़ान रद्द होने से दोनों शहरों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05 बजे पहुंचती है, जबकि जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:35 बजे रवाना होती है। गुरुवार को दोनों ही उड़ानें रद्द रहीं।

अचानक उड़ान रद्द होने की सूचना मिलने से कई यात्रियों के कार्यक्रम प्रभावित हुए। कुछ यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी, तो कुछ को टिकट रिफंड या अगली उपलब्ध फ्लाइट के लिए एयरलाइन से संपर्क करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी
गुलाबी मेहमानों यानी फ्लेमिंगो की दस्तक शुरू हो गई है। रतन तालाब, मुंडिया तालाब और नालियासर में इनकी मौजूदगी दिखने...
भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती
विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर