जयपुर एयरपोर्ट : दुबई फ्लाइट आज भी 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रात करीब 2:55 बजे रवाना होने की संभावना

जयपुर एयरपोर्ट : दुबई फ्लाइट आज भी 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी। शनिवार को भी फ्लाइट करीब नौ घंटे देरी से रात 2:55 बजे रवाना होने की संभावना, निर्धारित समय शाम 5:55 बजे। यात्रियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से उड़ान 10 से 12 घंटे तक लेट हो रही।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगातार हो रही देरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी फ्लाइट करीब 9 घंटे की देरी से रवाना होने की संभावना है। फ्लाइट के जयपुर से दुबई जाने का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे है, लेकिन आज इसके रात करीब 2:55 बजे रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से स्पाइसजेट की यह फ्लाइट लगातार देरी से संचालित हो रही है। यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट रोजाना करीब 10 से 12 घंटे तक लेट हो रही है, जिससे उन्हें एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी निर्धारित समय पर फ्लाइट के रवाना नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। लगातार देरी के चलते यात्रियों में एयरलाइन की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा