जयपुर एयरपोर्ट : खाड़ी देशों के लिए उड़ानें बढ़ीं, शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू

यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद

जयपुर एयरपोर्ट : खाड़ी देशों के लिए उड़ानें बढ़ीं, शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से शारजाह के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू। फ्लाइट सुबह जयपुर से रवाना होकर शाम को लौटेगी। प्रवासी, व्यापारी और पर्यटकों को लाभ। एयर अरेबिया से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किराए कम होने की संभावना, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत।

जयपुर। खाड़ी देशों के लिए यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार लगातार हो रहा है। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से शारजाह के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट शुक्रवार से नियमित रूप से संचालित हुई। फ्लाइट जयपुर से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर सीधे शारजाह पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह उड़ान शाम 7:05 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इससे राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर से दुबई के लिए उड़ान संचालित कर रही थी, लेकिन अब शारजाह रूट शुरू होने से यात्रियों को नया विकल्प मिल गया है। खास बात यह है कि शारजाह के लिए पहले से एयर अरबिया की फ्लाइट संचालित हो रही है, जिससे इस रूट पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किरायों में भी राहत मिलने की संभावना है।

नई सेवा शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और खाड़ी देशों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध