जयपुर एयरपोर्ट : म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग जयपुर से रूस के लिए रवाना, ठहराव तकनीकी कारणों से था

ईंधन भरवाने के लिए कुछ समय के लिए जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोका

जयपुर एयरपोर्ट : म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग जयपुर से रूस के लिए रवाना, ठहराव तकनीकी कारणों से था
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से रूस रवाना। उनका विमान नेपीडा से जयपुर पहुंचा था, जहां ईंधन भरने के लिए तकनीकी ठहराव किया। राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं।

जयपुर। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए रूस के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उनका विमान म्यांमार की राजधानी नेपीडा से जयपुर पहुंचा था। विमान को ईंधन भरवाने के लिए कुछ समय के लिए जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोका गया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं और विमान की सभी आवश्यक औपचारिकताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा किया गया।

जानकारी के अनुसार, विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग अपने विशेष विमान से रूस के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उनका ठहराव केवल तकनीकी कारणों से था और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान ने आगे की उड़ान भरी।

 

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला
अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को वर्साय में हुए 60-दिन के अस्थायी समझौते की समय सीमा समाप्त हो...
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप
तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई श्रद्धालु कमरों में फंसे ; रेस्क्यू जारी
लातेहार हादसा: मौत के मलबे में अपनों को तलाशते लोगों के बीच पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम, दर्द देख नम हुईं आंखें ; राज्यसभा सांसद ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान