जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मेडिकल इमरजेंसी घोषित की

जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित की। विमान को जयपुर में रात 12:30 बजे प्रायोरिटी लैंडिंग दी। मेडिकल टीम ने उपचार कर अस्पताल भेजा। फ्लाइट 1:30 बजे मुंबई के लिए रवाना।

जयपुर। दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान को रात करीब 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान के उतरते ही पहले से तैयार मेडिकल टीम और एंबुलेंस को रनवे के पास भेजा गया। बीमार यात्री को तत्काल विमान से उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यात्री की स्थिति को लेकर एयरलाइन और चिकित्सा टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

मेडिकल इमरजेंसी की प्रक्रिया पूरी होने और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद विमान को पुनः उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इसके बाद इंडिगो की यह फ्लाइट अन्य यात्रियों को लेकर रात करीब 1:30 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गई। समय पर मेडिकल सहायता मिलने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर