जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को परेशानी

फ्लाइट हर दिन शाम 5:20 बजे रवाना होती है

जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को परेशानी
जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट्स देरी से रवाना होने की सूचना। जयपुर-पुणे फ्लाइट 1 घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 1:40 बजे और जयपुर-मुंबई फ्लाइट 45 मिनट की देरी से शाम 6:05 बजे रवाना होने की संभावना।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट्स देरी से रवाना होने की सूचना है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, जयपुर से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 1 घंटे 25 मिनट लेट हो गई है। यह फ्लाइट सामान्यतः दोपहर 12:15 बजे रवाना होती है, लेकिन आज इसके दोपहर 1:40 बजे तक उड़ान भरने की संभावना है।

इसी तरह, जयपुर से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी पौने घंटे की देरी से चल रही है। यह फ्लाइट हर दिन शाम 5:20 बजे रवाना होती है, मगर सोमवार को यह शाम 6:05 बजे तक जा सकेगी।

फ्लाइट्स के लेट होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से देरी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

 

Read More मालवीय नगर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस कार्यालयों पर हमले निंदनीय : जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे पुलिस, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा के राज में विरोध करने की आजादी नहीं कांग्रेस कार्यालयों पर हमले निंदनीय : जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे पुलिस, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा के राज में विरोध करने की आजादी नहीं
केसी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यालयों पर हमलों की निंदा करते हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शनों को ‘तमाशा’ करार दिया। उन्होंने...
वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल
राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
गंडक का रौद्र रूप: ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 22 सेंटीमीटर ऊपर बहाव, अगले 48 घंटे भारी
ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर
नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय