एम.एफ. हुसैन से हिम्मत शाह तक, जयपुर में लगेगा दिग्गज कलाकारों की कृतियों का अनूठा संगम

"भारतीय कला के महान कलाकार" कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा

एम.एफ. हुसैन से हिम्मत शाह तक, जयपुर में लगेगा दिग्गज कलाकारों की कृतियों का अनूठा संगम
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 5 से 20 सितंबर तक ‘भारतीय कला के महान कलाकार’ प्रदर्शनी आयोजित। एम.एफ. हुसैन, हिम्मत शाह, के.जी. सुब्रमण्यन, जोगेन चौधरी और शाकिर अली समेत देश के 35 वरिष्ठ कलाकारों और राजस्थान के 17 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित।

जयपुर। एम. एफ. हुसैन, हिम्मत शाह, के. जी. सुब्रमण्यन, जोगेन चौधरी और पद्मश्री शाकिर अली जैसे भारतीय कला जगत के महान हस्ताक्षरों की दुर्लभ कृतियां अब जयपुरवासी करीब से निहार सकेंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर द्वारा "भारतीय कला के महान कलाकार" नामक एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो 5 से 20 सितंबर तक चलेगी। इस आयोजन की क्यूरेटर निखत अंसारी ने बुधवार को बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के 35 वरिष्ठ व प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ राजस्थान के 17 कलाकारों की कृतियां भी एक मंच पर प्रस्तुत की जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि यहां 1960, 1970 और 1980 के दशक की ऐसी दुर्लभ कृतियां देखने को मिलेंगी, जो भारतीय आधुनिक कला के स्वर्णिम दौर की गवाह रही हैं।

पहली बार इतने पुराने समय की महत्वपूर्ण कृतियां एक साथ प्रदर्शित होंगी। प्रदर्शनी में चित्रकला के अलावा मूर्तिकला, पत्थर छपाई, काष्ठ छपाई और रेखांकन सहित कागज पर बनी विविध कृतियां भी खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने कलाकारों के हित में एक सराहनीय पहल भी की है प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी, जबकि उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे संपन्न होगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर