खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना

फ्लाइट भी मौसम की मार का शिकार बनी

खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना

खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग संभव न होने पर दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट। एयर एशिया की कुआलालंपुर-दिल्ली फ्लाइट ने फुल इमरजेंसी में रात 11:15 बजे जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग। मलेशिया एयरलाइंस की एक और उड़ान भी जयपुर उतरी।

जयपुर। राजधानी के आसमान ने शुक्रवार देर रात अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए राहत का काम किया, जब खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। कुआलालंपुर से दिल्ली जा रही एयर एशिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को आखिरकार जयपुर में फुल इमरजेंसी घोषित कर उतारा गया। विमान लंबे समय तक दिल्ली के आसमान में चक्कर लगाता रहा, लेकिन मौसम साफ नहीं होने और ईंधन कम होने की स्थिति में रात 11:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद यह फ्लाइट रात करीब 3 बजे फिर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मलेशिया एयरलाइंस की एक और फ्लाइट भी मौसम की मार का शिकार बनी। इस उड़ान को पहले दिल्ली से अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था, लेकिन रास्ते में परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर इसे भी जयपुर मोड़ना पड़ा। यह फ्लाइट रात 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद रात 1:50 बजे दोबारा दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई।

 

 

Read More नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन